कांके: आजसू छात्र संघ द्वारा जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया गया
Kanke, Ranchi | Jul 14, 2026 चौदहवीं जेपीएससी में हुई अनियमितता के विरोध में मंगलवार को 2 बजे से आजसू छात्र संघ और अभ्यर्थियों ने रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। अभ्यर्थियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि आयोग ने गड़बड़ी करते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया है।आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया।