मोठ: गुरसरांय में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, बाजार आए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हुई मौत
Moth, Jhansi | May 22, 2026 गुरसरांय के रेंज चौराहे के पास गुरुवार को मिले अज्ञात शव की पहचान ग्राम सेगुवा निवासी 60 वर्षीय आशुतोष गिरि के रूप में हुई है। वह बाजार करने गुरसरांय आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस जांच में जुटी है।