Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

दिल्ली में गरजे जीतू पटवारी, एमपी कांग्रेस की बताई रणनीति! #mpnews

Madhya Pradesh, India | Aug 5, 2026

MORE NEWS

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्न

आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोर की टीम प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी नीमच जिले का प्रतिनिधित्व

नीमच, 8 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक संपदा एवं पर्यटन स्थलों से परिचित कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 111 विद्यालयों की 111 टीमों के 333 विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ सहभागिता की।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में दो घंटे की लिखित परीक्षा हुई, जिसमें मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण, कला-संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। लिखित परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया।

द्वितीय चरण में चयनित छह टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले इस चरण में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के पर्यटन, इतिहास, कला-संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया।

◾खोर की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान- मल्टीमीडिया क्विज के बाद घोषित परिणाम में आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में प्रतिभा जैन, शिवानी प्रसाद एवं अभिषेक शामिल रहे। टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिकेन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में डिम्पल, जयश्री एवं खुशी पाटीदार शामिल रहीं। विद्यासागर पब्लिक स्कूल, भाटखेड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रही। टीम में धर्मेन्द्र कछावा, पीयूष मालवीय एवं सुमित पाटीदार शामिल रहे।

चतुर्थ स्थान पर सैफिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ की टीम, पंचम स्थान पर डिवाइन पब्लिक हाईस्कूल, सिंगोली की टीम तथा षष्ठम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनिया कलां की टीम रही।

चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम में निलाक्षी कुँवर, युग सेन एवं किरण, पंचम स्थान प्राप्त टीम में मोहम्मद जुनेद, परिधि जैन एवं पलक तथा षष्ठम स्थान प्राप्त टीम में वंशिता जैन, कृतिका एवं प्रतिभा मारू शामिल रहे।

◾विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 3 दिन एवं 2 रात तथा चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 2 दिन एवं 1 रात का निःशुल्क पर्यटन भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के आधिकारिक होटल एवं रिसॉर्ट्स में की जाएगी।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, वन्यजीव एवं पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#TourismQuiz #MPTourism #MPGovt
#Neemuch
#नीमच

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्न आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोर की टीम प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी नीमच जिले का प्रतिनिधित्व नीमच, 8 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक संपदा एवं पर्यटन स्थलों से परिचित कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 111 विद्यालयों की 111 टीमों के 333 विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में दो घंटे की लिखित परीक्षा हुई, जिसमें मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण, कला-संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। लिखित परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। द्वितीय चरण में चयनित छह टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले इस चरण में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के पर्यटन, इतिहास, कला-संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया। ◾खोर की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान- मल्टीमीडिया क्विज के बाद घोषित परिणाम में आदित्य बिड़ला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में प्रतिभा जैन, शिवानी प्रसाद एवं अभिषेक शामिल रहे। टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिकेन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में डिम्पल, जयश्री एवं खुशी पाटीदार शामिल रहीं। विद्यासागर पब्लिक स्कूल, भाटखेड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रही। टीम में धर्मेन्द्र कछावा, पीयूष मालवीय एवं सुमित पाटीदार शामिल रहे। चतुर्थ स्थान पर सैफिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ की टीम, पंचम स्थान पर डिवाइन पब्लिक हाईस्कूल, सिंगोली की टीम तथा षष्ठम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनिया कलां की टीम रही। चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम में निलाक्षी कुँवर, युग सेन एवं किरण, पंचम स्थान प्राप्त टीम में मोहम्मद जुनेद, परिधि जैन एवं पलक तथा षष्ठम स्थान प्राप्त टीम में वंशिता जैन, कृतिका एवं प्रतिभा मारू शामिल रहे। ◾विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 3 दिन एवं 2 रात तथा चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 2 दिन एवं 1 रात का निःशुल्क पर्यटन भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के आधिकारिक होटल एवं रिसॉर्ट्स में की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, वन्यजीव एवं पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला। Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #TourismQuiz #MPTourism #MPGovt #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

📍कलेक्टर ने ग्राम ढकनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

📖कक्षा में बच्चों के मध्य बैठकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता 

मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर Himanshu Chandra  ने मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी में शुक्रवार को शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय  का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता तथा विद्यालय में उपलब्‍ध शैक्षणिक संसाधनों एवं व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने कक्षा9वीं एवं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से गणित एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्‍न पूछे। उन्‍होने विद्यार्थियों से ब्‍लेक बोर्ड पर प्रश्‍न हल करवाए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्‍तर को परखा।  
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh  
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Neemuch
#नीमच

📍कलेक्टर ने ग्राम ढकनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण 📖कक्षा में बच्चों के मध्य बैठकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर Himanshu Chandra ने मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी में शुक्रवार को शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता तथा विद्यालय में उपलब्‍ध शैक्षणिक संसाधनों एवं व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने कक्षा9वीं एवं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से गणित एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्‍न पूछे। उन्‍होने विद्यार्थियों से ब्‍लेक बोर्ड पर प्रश्‍न हल करवाए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्‍तर को परखा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

⏩मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टर Himanshu Chandra ने ग्राम ढकनी एवं चुकनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय,आंगनवाड़ी केंद्रों तथा किसानों एवं पशुपालकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मनासा में आयोजित जन-विश्वास शिविर में आमजन की समस्याओं के निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

⏩मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जनसेवा, नवाचार और सुशासन की दिशा में प्रशासन की सक्रिय पहल की कुछ झलकियां।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#Neemuch
#नीमच

⏩मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टर Himanshu Chandra ने ग्राम ढकनी एवं चुकनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय,आंगनवाड़ी केंद्रों तथा किसानों एवं पशुपालकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मनासा में आयोजित जन-विश्वास शिविर में आमजन की समस्याओं के निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। ⏩मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जनसेवा, नवाचार और सुशासन की दिशा में प्रशासन की सक्रिय पहल की कुछ झलकियां। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत होगा आमजन का शासन पर विश्वास

नीमच, 08 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण को अभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने बिगड़े ट्रांसफार्मर, बिगड़े हैंडपंप, 108 एंबुलेंस सेवा तथा विद्यालयों से ड्रॉपआउट बच्चों से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सेवाओं, योजनाओं और संस्थाओं का लाभ आमजन तक सहजता से पहुंचना चाहिए।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा लगभग 50 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित बिंदुओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और उन्हें शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhyan2026
#Neemuch
#नीमच

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत होगा आमजन का शासन पर विश्वास नीमच, 08 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण को अभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बिगड़े ट्रांसफार्मर, बिगड़े हैंडपंप, 108 एंबुलेंस सेवा तथा विद्यालयों से ड्रॉपआउट बच्चों से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सेवाओं, योजनाओं और संस्थाओं का लाभ आमजन तक सहजता से पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा लगभग 50 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित बिंदुओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और उन्हें शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर दिलाएं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanVishwasAbhyan2026 #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

राजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गए

नीमच, 7 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जरौली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया।
 निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी के 900 एमएल, 450 एमएल एवं 180 एमएल पैक तथा धौलपुर फ्रेश देसी घी के 10 एमएल पैक के कुल चार नमूने गुणवत्ता एवं मानक स्तरों की जांच के लिए प्रतिष्ठान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी से लिए गए।
नमूना संग्रहण की कार्रवाई के उपरांत शेष घी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए अधिग्रहित (जब्त) किया गया। जब्त किए गए घी का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये है।
  कार्यवाही के दौरान संयुक्त दल में तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा तथा उनकी टीम शामिल रही।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

राजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गए नीमच, 7 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जरौली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी के 900 एमएल, 450 एमएल एवं 180 एमएल पैक तथा धौलपुर फ्रेश देसी घी के 10 एमएल पैक के कुल चार नमूने गुणवत्ता एवं मानक स्तरों की जांच के लिए प्रतिष्ठान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी से लिए गए। नमूना संग्रहण की कार्रवाई के उपरांत शेष घी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए अधिग्रहित (जब्त) किया गया। जब्त किए गए घी का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये है। कार्यवाही के दौरान संयुक्त दल में तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा तथा उनकी टीम शामिल रही। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

दिल्ली में गरजे जीतू पटवारी, एमपी कांग्रेस की बताई रणनीति! #mpnews - Madhya Pradesh News