शाहबाद: चौक घास मंडी से पुलिस की वर्दी पहना युवक ऑटो चालक का मोबाइल लेकर हुआ फरार, कोतवाली में दी गई तहरीर
चौक घास मंडी से पुलिस की वर्दी पहने एक युवक ऑटो चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस की वर्दी पहने युवक ने ऑटो चालक से कहा कि वह अपना मोबाइल कोतवाली में भूल गया है जिसके बाद ऑटो चालक ने उसे अपना फोन दे दिया जिसके बाद बात करते-करते वर्दी पहना युवक गली में जाकर गायब हो गया। घटना की लिखित तहरीर ऑटो चालक ने कोतवाली में दी है।