अटेर: चोम्हो गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | May 4, 2026 भिण्ड के अटेर थाना इलाके के चोम्हो गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज सोमवार की रोज दोपहर 3:00 बजे पीड़ित युवक ने अटेर थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है