गिर्वा: वार्ड 48 में कांग्रेस ने आयोजित किया वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम, वरिष्ठ लोगों का हुआ सम्मान
Girwa, Udaipur | Feb 26, 2025 वार्ड 48 में कांग्रेस का वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम आयोजित। दरअसल उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा "वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड 48 के इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लोगों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।