बागीदौरा: भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ चढ़ाया निर्वाण लाडू
नौगामा में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर नौगामा नगर में जैन समाज द्वारा दीपोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ आज मंगलवार सुबह 11बजे मनाया गया। इस अवसर पर भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी को आकर्षक विद्युत सजावट एवं दीपों से सजाया गया। वहीं नगर के धर्मप्रेमी बंधुओं ने अपने घरों