युवाओं से संवाद: डीएम ने दिए सफलता के मंत्र, कहा— फोकस्ड रहें और जिम्मेदार नागरिक बनें
#छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
🎯 डीएम ने विद्यार्थियों से कहा—
✅ अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें
✅ सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचें
✅ पढ़ाई को समझकर करें, केवल रटने पर जोर न दें
✅ अच्छी पुस्तकों का अध्ययन और नियमित रिवीजन करें
कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी पढ़ाई, करियर और भविष्य से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
डीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बड़ा करियर बनाने के साथ-साथ एक जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनना भी जरूरी है।
#Saran #Chhapra #DM_Saran #YouthDialogue #StudentMotivation #BiharNews #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Jul 28, 2026