जगाधरी: ठगों ने शिवनगर कॉलोनी निवासी से कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 8 लाख रुपये, शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
केशव ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था इसको लेकर उसकी रूद्र कंपनी के संचालक से बात हुई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे आठ लाख रुपए भी ले लिए और उसे ना विदेश भेजा और ना ही उसके डॉक्यूमेंट वापस कर रहा है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दिया पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।