जगाधरी: दढ़वा गांव में घर के अंदर से यूरिया के कट्टों के साथ पानी की मोटर और अन्य सामान हुआ चोरी, शिकायत पर मामला दर्ज
राजीव ने बताया कि उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे हुए यूरिया के कट्टों के साथ पानी के टुल्लू पंप की मोटर और अन्य सामान भी जो वहां पड़ा था सारा चोर चुरा कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।