जगाधरी: साढौरा के पास नदी में फंसे युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर लोगों की मदद से बाहर निकाल अचानक से आ गया था नदी में पानी
साढ़ौरा का रहने वाला दर्शन जब दोपहर के समय खेतों में गया तो अचानक से पानी आने के कारण वह नदी के बीच में अपनी गाड़ी समेत फस गया। जिसके बाद उसने फोन पर अपने परिजनों से बात की जिसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।