जगाधरी: श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का किया गया आयोजन
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से विष्णु गार्डन में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसके अंदर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर देर रात तक इस कार्यक्रम का आनंद लिया। आए हुए लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। सभी ने भंडारा ग्रहण करने के बाद भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया।