जगाधरी: ऊंचा चन्दन में विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे ₹9,80,000, पुलिस को दी गई शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला ने बताया कि वह विदेश में नौकरी करने जाना चाहती थी। इसको लेकर उसने एक एजेंट से बात की जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पैसे भी ले लिए और उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया। जब चेक कराया तो इस बात का पता लगा इसके बाद पैसे वापस मांगे तो पैसे नहीं दिए। जिस पर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।