मंझनपुर: दहेज की बलि चढ़ी बेटी, हकीमपुर में ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया, करारी पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
करारी थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों की हैवानियत का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिए जाने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिकन्दरपुर बजहा निवासी शिवचन्द्र ने 08 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था।