श्योपुर: ट्रैफिक पुलिस ने लगाए चेकिंग पॉइंट, 43 वाहनों से ₹22 हजार वसूले, 9 ऑटो से स्पीकर हटाए
श्योपुर। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बुधवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शहर में चैकिंग पाॅइंट लगाते हुए 43 वाहनो पर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 22 हजार रूपये वसूले हैं। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोड, बिना फिटनेस, ओवर स्पीडिंग ना चलायें अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी