श्योपुर: ग्राम सौभागपुरा में घर पर बैठने की बात पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मानपुर थाने में क्रॉस प्रकरण दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौभागपुरा में घर पर बैठने की बात को लेकर दो पक्षो में सोमवार की रात्रि 11 बजे गाली गलौच और मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर मंगलवार को सुबह 9 बजे क्राॅस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को शाम 6 बजे दी है।