श्योपुर: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का दूसरा चरण शुरू, पहले दिन 10वीं में केवल 328 विद्यार्थी शामिल
श्योपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा मंगलवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई। यह परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।