श्योपुर: कलेक्टर ने सुनी 244 आवेदकों की फरियाद, बीमारों को ₹10 हजार और दिव्यांगों को ₹5 हजार की आर्थिक मदद दी
श्योपुर। कलेक्टेªट सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहंुचे आवेदकों की फरियाद को सुनते हुए जरूरतमंद परिवारों को तात्कलिक सहायता के रूप में रेडक्राॅस के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।