चान्दन: मुसहराडीह गांव: घरेलू कलह में महिला ने खाया कीटनाशक, सीएचसी कटोरिया में भर्ती
Chanan, Banka | May 15, 2026 मुसहराडीह गांव में शुक्रवार शाम को घरेलु कलह को लेकर सास से हुई कहा-सुनी से गुस्से में आकर पूनम देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो शाम करीब 6 बजे आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।