मोहड़ा: ईंट भट्ठा पर काम कर रही गर्भवती महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम
Muhra, Gaya | Jun 18, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के दक्षिणी कजुर पंचायत के बलुआ पहाड़ तर गांव निवासी लक्ष्मण मांझी की 22 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत सहरसा जिला में ईंट भट्ठा पर हो गई। अपने परिवार के साथ सहरसा जिले के एक ईंट भट्ठा पर काम करने गई थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी गर्भवती थी और इसी माह उसकी डिलीवरी होने वाली थी। उसके बावजूद भी भट्ठा से छुट्टी नहीं मिली,