नबीनगर: नबीनगर प्रखंड कार्यालय से नबीनगर बाजार तक मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई साइकिल रैली
नबीनगर प्रखंड कार्यालय से बुधवार को मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकाली गई. रैली को थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर नबीननगर बाजार में जाकर संपन्न हो गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वोपरि स्थान है. आगामी 1 जून को अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान करें, उसके बाद ही कोई काम करें.