हसनपुर: हसनपुर के गांव गुलामपुर में महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों पर किया मुकदमा दर्ज
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलामपुर गांव में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुलामपुर निवासी राजू पुत्र मनोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी पत्नी सर्वेश के साथ खेत पर जा रहे थे।