दनियावां: सलारपुर गांव में आहार में डूबने से किशोरी की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रविवार को सलारपुर गांव के एक आहर में 9 वर्षीय किशोरी की डुबने से मौत हो गयी। किशोरी सलारपुर गांव के ही गोविल बिंद की पुत्री आरती कुमारी थी। वह अपनी बड़ी बहन के साथ पूजा करने के लिए टाल क्षेत्र में स्थित एक मंदिर जा रही थी। उसी दरमियान किशोरी हादसे का शिकार हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण लोग आहर के पास पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला।