लोहंडीगुडा: मंत्री टंकराम वर्मा चित्रकोट पहुंचे, स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जल प्रपात का भी किया दीदार
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे । इस दौरान वह रविवार को शाम 5 बजे लोहंडीगुड़ा विकासखंड के चित्रकोट पहुंचे जहां स्थानीय रेस्ट हाउस में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया ।