टांटोटी: जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना गेगल की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, ₹1.51 करोड़ कीमत
Tantoli, Ajmer | Aug 16, 2026 जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना गेगल संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुर्वेदिक औषधि की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी का पर्दाफाश किया है।जब्त माल की कीमत 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपये है।भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त किया गया।पुलिस टीम ने 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त जब्त किया।मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार।