हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुये घायल
सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल निवासी वीरेंद्र 33 वर्ष व गगन 28 वर्ष मोहल्ले में मंगलवार को शाम करीब चार बजे परमहंस इंटर कॉलेज के पीछे डीजे लगाकर वापस बांदा मार्ग पर आ रहे थे। तभी बांदा मार्ग पर चढ़ते ही उन्हें अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस इन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाई।