औराई: भदई पंचायत में कृषि इनपुट में भारी गड़बड़ी, वार्ड सदस्य ने जिलाधिकारी से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के भदई पंचायत के वार्ड दो के सदस्य राजेश कुमार ने कृषि को-ऑर्डिनेटर पर इनपुट की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। वार्ड सदस्य ने बताया कि को-ऑर्डिनेटर द्वारा जाली हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का गबन कर लिया गया