गुरुग्राम: मानेसर में सफाई एजेंसी पर 4.3 करोड़ का जुर्माना, पटौदी विधायक की शिकायत पर कार्रवाई
गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम ने आकांक्षा इंटरप्राइजेज पर 4.30 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। फरवरी 2023 में आकांक्षा इंटरप्राइजेज को नगर निगम मानेसर का रोड स्वीपिंग, पुश अप रोटेटिंग और ड्रेन का कांट्रैक्ट 2 साल के लिए दिया गया था। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 105 करोड़ रुपए थी। एजेंसी को हर महीने औसतन 4.30 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा था।