गुरुग्राम: मानसून से पहले डीसी एक्शन में, जल निकासी प्रबंधों का लिया जायजा
शहर में जलभराव की समस्या के निवारण के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। आमजन को राहत देने के लिए नगर निगम व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए डीसी अजय कुमार ने मंगलवार को स्वयं फील्ड में उतरकर जलभराव वाले क्रिटिकल प्वाइंट्स का दौरा किया और जल निकासी से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।