गुरुग्राम: गुरुग्राम में जीएमडीए अधिकारी की दुकानदार से बहस, लेन-देन की पोल खुली
गुरुग्राम के हरीनगर में अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई करने पहुंचे गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी(GMDA) की इन्फोर्समेंट विंग अधिकारी आरएस बाठ द्वारा दुकानदारों के साथ बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया है। अवैध दुकानों को सील करने के दौरान एक दुकानदार के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। उनके साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।