गुरुग्राम: गुरुग्राम में लापता युवक का शव तालाब में मिला, पांच दिन पहले हुआ था गायब
गुरुग्राम के गांव भोंडसी के तालाब से दमकल विभाग की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान भोंडसी गांव के देवी मोहल्ला निवासी संदीप के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार युवक संदीप 25 अप्रैल से लापता था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि वह शराब पीकर व हाथ में बोतल लेकर तालाब की तरफ गया है।