ग्वालियर गिर्द: जिला कलेक्ट्रेट में उल्टा तिरंगा फहराने पर उठे सवाल, वीडियो वायरल
ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आया है।घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट भवन पर तिरंगा कुछ समय तक उल्टी स्थिति में फहराता रहा।हालांकि, इस मामले पर अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब देने से बचते नज़र आए।