सिद्धमुख: असम से ट्रेन के रास्ते सिद्धमुख पहुंचा 3 लाख 55 हजार 700 रुपये का 7 किलो 106 ग्राम गांजा, होटल से पुलिस ने किया बरामद
Sidhmukh, Churu | Oct 17, 2026 सिद्धमुख पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ट्रॉली बैग से 07 किलो 106 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत 03, 55, 300 रुपए आंकी है। थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैग सिद्धमुख के एक होटल में रखा हुआ था।बैग लेने कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस ने मामले की तहकीकात की।बैग खुलवाया तो 7 किलो 106 ग्राम गांजा मिला।