गड़हनी: आवास सर्वे सूची से नाम कटने से आक्रोशित सैकड़ों काउप पंचायत की महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय पर किया हंगामा
आवास सर्वे सूची में नाम कटने से आक्रोशित काउप पंचायत के सैकड़ों महिलाओं ने गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही कहा कि वास्तविक गरीबों का सर्वे सूची से नाम काट दिया गया और जो लायक नहीं है उनका नाम जोड़ दिया गया। मुखिया ने कहा कि यदि सभी लाभार्थियों का नाम नहीं जोड़ा गया तब तक ये आंदोलन प्रखंड से जिला तक जारी रहेगा।