बाड़मेर: बाड़मेर सदर थाना अंतर्गत गालाबेरी में देर रात को बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Barmer, Barmer | Mar 4, 2024 बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गालाबेरी गांव में बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक ईसराराम उम्र 60 वर्ष निवासी गालाबेरी जो रात को घर के आगे सो रहा था और रात को उठकर घर के पास खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।