पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड सभागार में पेंशन योजनाओं के पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित
Pipra, Palamu | Apr 25, 2026 हरिहरगंज प्रखंड सभागार में शनिवार के दोपहर 2:00 मईया सम्मान योजना, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन योजना के पुनरीक्षण और सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने किया।बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाएं,नगर पंचायत के वार्ड पार्षद आदि शामिल थे।