शिवपुरी नगर: सिंगारपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम सिंगारपुर में रहने वाली महिला कृष्णा धाकड़ उम्र 37 साल का आज रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने पति हरवीर धाकड़ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कृष्णा ने घांस मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।