उधवा: राधानगर पंचायत में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जान दी
राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर पंचायत अंतर्गत महेशबथान गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने अपने नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी फिर स्वयं फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी तथा राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।