कोल: एटा चुंगी, गोविंद नगर में नाले के कटान से पूरा क्षेत्र हुआ जलमग्न, घटना का वायरल वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 अलीगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्मार्ट सिटी के दावों के बावजूद शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।गोविंद नगर क्षेत्र में नाले के कटान से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है, घरों की दीवारें तक गिर चुकी है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।