कोल: क्वार्सी में जलभराव को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर जाम, वाहनों की लंबी कतारें, पुलिस बल मौजूद
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के बाईपास का है।जहाँ सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे जल भराव को लेकर महिलाओं के द्वारा सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया गया।रोड जाम करने पर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।सूचना मिलते ही इलाका पुलिस,पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। वही नगर निगम के दावे हवा हवाई नजर आ रहे हैं।