कोल: अलीगढ़ में भारी बरसात के कारण जिला अस्पताल का टीबी वार्ड हुआ जलमग्न, डॉक्टरों ने वार्ड के बाहर बैठकर मरीज़ों को देखा
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 बीती रात अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। तो वहीं भारी बरसात के कारण अलीगढ़ का जिला अस्पताल मलखान सिंह जिसका टीवी वार्ड पानी भर जाने से तालाब बन गया है। इधर टीवी वार्ड की बिल्डिंग में बारिश का पानी भरने के कारण स्टाफ को बाहर बैठना पड़ रहा है। वही टीवी विभाग के डॉक्टर जल भराव के कारण अनुपस्थित भी हुए हैं।