कोल: जलभराव के चलते अलीगढ़ में यातायात हुआ ठप, लोगों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 अलीगढ़ नगर निगम की स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की पोल उस वक्त खुल गई जब देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चारो ओर गंदगी और जलभराव का दृश्य देखा गया। स्थानीय लोगों की माने तो स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो जाते है।