कोल: जलालपुर में ससुरालियों पर विवाहिता को जहर खिलाने का आरोप, एटा चुंगी के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 जलालपुर में एक विवाहिता को जहर खिलाने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगा है। 25 वर्षीय रजनी की शादी 4 साल पहले जलालपुर में हुई थी। रविवार की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा रजनी के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है की इसी बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर रजनी को जहर खिला दिया।