कोल: शहर में देर रात की बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल खोली, जिला न्यायालय और महापौर कार्यालय में हुआ जल भराव
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 शहर में देर रात हुई बरसात में स्मार्ट सिटी की पोल खोल कर रख दी है। शहर के विभिन्न मार्ग जलमग्न हो गए हैं और आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच मुख्य मार्ग मुरादाबाद हाईवे भी जलमग्न हो गया है। जिला न्यायालय और महापौर कार्यालय में भारी जल भराव हो गया है जिससे कि आमजन परेशान है।