मगहर नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर 12 बजे शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी व एसडीएम अरुण कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरु जमा अंसारी ने शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।