पेटलावद: पेटलावद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया बछ बारस पर्व
पेटलावद के सुभाष मार्ग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में महिलाओं ने बछ बारस के अवसर पर गौ माता और बछड़े का पूजन किया, जिसमें परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यह पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।