खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर सोमवार शाम 4 बजे छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला सम्मान, अधिकार और सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडे ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और सभी को नारी सम्मान की सीख देते हैं।