मौसम विभाग के हाई अलर्ट को देखते हुए बड़ी सादड़ी कृषि उपज मंडी में 7 अप्रैल 2026 को नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंडी सचिव मोहित रावल ने बताया कि किसानों और व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। हालांकि मंडी कार्यालय पूर्ववत खुला रहेगा।