लालगंज: छांहुर मझिगवां गांव के सामने हाईवे पर दो ट्रक अनियंत्रित होकर पलटे, चालकों को आई मामूली चोटें
लालगंज के वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित छांहुर मझिगवां गांव के सामने मंगलवार बुधवार की रात करीब 2:30 बजे एक ट्रक कटनी से जला हुआ टायर का तार लादकर झारखंड जा रहा था कि रोड पर लगे मरम्मत कार्य के लिए बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके पीछे गिट्टी लादकर मध्य प्रदेश के बेला से बनारस जा रहा ट्रक अचानक आगे ट्रक पलटते देख अनियंत्रित होकर वह भी पलट गया।