बांका: बांका में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेस वार्ता
Banka, Banka | Apr 21, 2026 जिले में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। इस संबंध में मंगलवार की शाम 5 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेलौंधा गांव निवासी मुन्ना धौर अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है